Since: 23-09-2009
रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी कर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही को जोन क्रमांक-7 का प्रभारी जोन आयुक्त नियुक्त किया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी और तत्काल लागू कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान कार्यों के साथ पंजीयक जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जिससे संबंधित कार्यों के बेहतर संचालन की जिम्मेदारी वे संभालेंगी।
निगम आयुक्त ने डॉ. तृप्ति पाणिग्रही को मुख्यालय स्वास्थ्य अधिकारी, प्रधानमंत्री स्वनिधि और पंजीयक जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के दायित्वों से मुक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, विभिन्न विभागों के कार्यों में समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |