Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाए जनता विरोधी नीतियों के आरोप
 Congress protests, electricity tariff hike; BJP government , anti-people policies.

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने रायपुर, बिलासपुर और अन्य जिलों में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर विरोध जताया। रायपुर के डंगनिया क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा बजाकर बिजली दर वृद्धि के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बिजली की बढ़ी हुई दरों से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। वहीं, बिलासपुर के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सब्सिडी और रियायतें दे रही है, जबकि आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ाया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि बिजली दर वृद्धि का मुद्दा विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। कोंडागांव में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की घटना भी सामने आई। कांग्रेस ने मांग की है कि बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लिया जाए और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार तत्काल कदम उठाए।

Priyanshi Chaturvedi 17 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.