Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कफ सिरप की बिक्री पर सख्ती, अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही मिलेगी दवा
Stricter norms , cough syrup sales; medicine ,doctor

केंद्र सरकार ने कफ सिरप और अन्य सिरप आधारित दवाओं की बिक्री को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब ऐसी दवाएं बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं खरीदी जा सकेंगी। इसके लिए ड्रग्स रूल्स, 1945 की अनुसूची-K में संशोधन करते हुए सिरप को उन दवाओं की सूची से हटा दिया गया है, जिन्हें कुछ नियामकीय छूट प्राप्त थी। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और वितरण प्रणाली पर बेहतर निगरानी सुनिश्चित करना है।

सरकार के अनुसार, इस संशोधन से पहले मसौदा अधिसूचना जारी कर आम लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव लिए गए थे तथा Drugs Technical Advisory Board से भी परामर्श किया गया था। नए नियमों के तहत सिरप बनाने और बेचने वाली कंपनियों को लाइसेंसिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और भंडारण से जुड़े सख्त मानकों का पालन करना होगा। यह फैसला उन घटनाओं के बाद और महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब भारतीय कफ सिरप की गुणवत्ता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठे थे और विभिन्न देशों में बच्चों की मौत के मामले सामने आए थे।

मध्य प्रदेश में अक्टूबर 2025 में कथित रूप से दूषित कफ सिरप के सेवन से 26 बच्चों की मौत का मामला भी इस दिशा में सख्त कदम उठाने की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने कफ सिरप के निर्यात से पहले अनिवार्य गुणवत्ता परीक्षण, दवा निर्माण इकाइयों के लिए संशोधित गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) मानक लागू करने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई जैसे कई कदम उठाए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सिरप आधारित दवाओं के निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न रसायनों और तरल पदार्थों के कारण गुणवत्ता नियंत्रण बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए नए नियम दवा सुरक्षा को और मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 16 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.