Since: 23-09-2009
मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) 2026 में IPL के चर्चित खिलाड़ियों से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती मुकाबलों में कई स्टार खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी और मालवा स्टैलियन्स के कप्तान आशुतोष शर्मा 15 लाख रुपए की बोली के बावजूद 6 पारियों में केवल 95 रन ही बना पाए हैं। उनके प्रदर्शन ने टीम और प्रशंसकों दोनों को निराश किया है।
RCB के कप्तान और IPL विजेता रजत पाटीदार तथा इंदौर पिंक पैंथर्स के कप्तान वेंकटेश अय्यर भी अपने घरेलू मैदान पर अब तक पुरानी लय में नजर नहीं आए हैं। रजत ने तीन मैचों में 105 रन बनाए हैं, जिसमें मालवा स्टैलियन्स के खिलाफ नाबाद 65 रन की पारी शामिल है। वहीं वेंकटेश अय्यर ने तीन मैचों में 88 रन और एक विकेट हासिल किया है, हालांकि उन्होंने एक मुकाबले में 22 गेंदों पर 54 रन की तेज पारी खेलकर अपनी क्षमता दिखाई।
दूसरी ओर कुछ युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। उज्जैन फाल्कन्स के ऑलराउंडर माधव तिवारी, रीवा जगुआर्स के अक्षत रघुवंशी और चंबल घड़ियाल के तेज गेंदबाज Avesh Khan ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। खासकर माधव और अक्षत ने अपने आक्रामक स्ट्राइक रेट और लगातार अच्छे प्रदर्शन से MPL में नई पहचान बनाई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |