Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ट्विशा शर्मा केस में पुलिस जांच पर सवाल, CBI जोड़ रही नई कड़ियां
Questions linger , police investigation ,Twisha Sharma case, CBI

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में जांच कर रही CBI अब शुरुआती पुलिस जांच की प्रक्रिया की भी पड़ताल कर रही है। हाईकोर्ट में पेश दस्तावेजों से यह सवाल खड़े हुए हैं कि जांच से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां समय से पहले ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह तक कैसे पहुंच रही थीं। आरोप है कि शुरुआती जांच में गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को संदिग्ध मानकर गहराई से जांच नहीं की गई। वहीं, फंदे में इस्तेमाल रस्सी की जब्ती और उसकी पहचान से जुड़े रिकॉर्ड में भी गंभीर खामियां सामने आई हैं।

दस्तावेजों के अनुसार 13 मई को जब्त की गई रस्सी को तत्काल जांच के लिए भेजने के बजाय कथित तौर पर जांच अधिकारी की कार में रखा गया। रस्सी की पहचान करने वाले व्यक्ति का नाम भी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं मिला, जबकि यह प्रक्रिया जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। परिजनों का आरोप है कि ऐसी चूकें मामले को कमजोर कर सकती थीं। बाद में विरोध के बाद रस्सी को मेडिकल परीक्षण और फिर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। इन तथ्यों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

इधर CBI अब ट्विशा के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। इसी सिलसिले में एजेंसी ने मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी से पूछताछ की, जिनके पास ट्विशा के इलाज का दावा किया गया था। जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि ट्विशा का वास्तव में इलाज हुआ था या नहीं, उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी और कोर्ट में पेश किए गए मेडिकल दस्तावेज कितने प्रमाणिक हैं। फिलहाल CBI मेडिकल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तथ्यों को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 
Priyanshi Chaturvedi 8 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.