Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
CCPL में रोमांचक उलटफेर, 11 गेंदों में सात विकेट गंवाकर हारी बस्तर बाइसंस
 CCPL: Thrilling upset, Bastar Bisons , seven wickets in 11 balls

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक में बिलासपुर बुल्स ने बस्तर बाइसंस को अविश्वसनीय अंदाज में हरा दिया। 228 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बस्तर की टीम एक समय 18 ओवर के बाद 203/3 के मजबूत स्कोर पर थी और जीत के लिए सिर्फ 25 रन चाहिए थे। हाथ में सात विकेट होने के बावजूद टीम ने आखिरी 11 गेंदों में सात विकेट गंवा दिए और 19.5 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हो गई।

मुकाबले का सबसे बड़ा मोड़ 19वें ओवर में आया, जब बिलासपुर बुल्स के गेंदबाज वरुण सिंह भुईये ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनके इस शानदार स्पेल ने बस्तर की जीत की उम्मीदों को पलभर में खत्म कर दिया। यह CCPL इतिहास के सबसे बड़े टर्न-अराउंड में से एक माना जा रहा है।

 

इससे पहले बिलासपुर बुल्स के कप्तान आयुष पांडेय ने 147 रन की विस्फोटक पारी खेलकर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 13 चौके और 11 छक्कों की मदद से CCPL का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया। विकल्प तिवारी ने नाबाद 68 रन बनाए और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। बस्तर की ओर से राहुल प्रधान ने 74 और विजय यादव ने 46 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम जीत के करीब पहुंचकर भी ऐतिहासिक हार से नहीं बच सकी।

Priyanshi Chaturvedi 5 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.