Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Suspected Ebola case ,reported , Rajasthan, health department ,alert

राजस्थान में पहली बार इबोला वायरस का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। युगांडा से राजस्थान घूमने आई एक विदेशी महिला में इबोला जैसे लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उसे जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती कर आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और महिला के सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित विशेष प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आरयूएचएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि मरीज का इलाज और निगरानी लगातार की जा रही है। अस्पताल में विशेष प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं और स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह तक आने की संभावना है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्वास्थ्य संबंधी कार्रवाई तय की जाएगी।

इधर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी एक सूडानी नागरिक में इबोला जैसे संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। यात्री हाल ही में दक्षिण सूडान और युगांडा की यात्रा कर लौटा था, जिसके चलते उसे एहतियातन आइसोलेशन केंद्र भेजा गया है। हैदराबाद एयरपोर्ट और गांधी अस्पताल में विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोनों मामलों में अभी इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 5 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.