Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ट्विशा शर्मा केस में CBI की जांच तेज, पति समर्थ और सास गिरिबाला के बयानों में विरोधाभास
 CBI , investigation, Twisha Sharma case, contradictions , husband Samarth , mother-in-law Giribala

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। रिमांड अवधि के दौरान जांच एजेंसी ने आरोपी पति समर्थ सिंह और पूर्व जिला न्यायाधीश सास गिरिबाला सिंह से कई दौर की पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की है, जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना है। जांच एजेंसी का फोकस शादी के बाद दंपति के रिश्तों में आए तनाव, कथित विवादों और घटना वाली रात की पूरी टाइमलाइन को समझने पर है।

पूछताछ के दौरान सीबीआई ने समर्थ सिंह से 22 अप्रैल को ट्विशा के मायके पक्ष के लोगों के अचानक भोपाल आने, दांपत्य जीवन में विवाद और शादी के कुछ महीनों के भीतर रिश्तों में आई खटास को लेकर सवाल किए। जांच में यह भी सामने आया है कि एजेंसी समर्थ के एक पुराने रिश्ते की भी पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, ट्विशा से विवाह से पहले एक युवती के साथ उसकी नजदीकियों और बातचीत को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। कई महत्वपूर्ण सवालों पर समर्थ के जवाबों से जांच एजेंसी संतुष्ट नहीं बताई जा रही है।

वहीं, गिरिबाला सिंह से 12 मई की रात के घटनाक्रम को लेकर विस्तार से पूछताछ की गई है। सीबीआई यह समझने की कोशिश कर रही है कि रात 9:40 बजे तक ट्विशा की अपने परिवार से सामान्य बातचीत होने और करीब 10:20 बजे उसकी मौत की सूचना मिलने के बीच आखिर क्या हुआ। जांच के दौरान समर्थ और गिरिबाला के बयानों में कुछ विरोधाभास भी सामने आए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में सीबीआई ने हाल ही में घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन भी कराया, ताकि उस रात की परिस्थितियों और घटनाओं की सटीक तस्वीर सामने लाई जा सके।

 
Priyanshi Chaturvedi 2 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.