Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
बेमेतरा में अव्यवस्था पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, अफसरों को लगाई फटकार
Assembly Speaker Raman Singh , angry, chaos , Bemetara, reprimands officers

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान हुई अव्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Raman Singh ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, उपमुख्यमंत्री Arun Sao समेत कई मंत्री मौजूद थे, लेकिन स्वागत और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं में खामियां सामने आने पर रमन सिंह ने कलेक्टर और एसपी को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज आंधी और बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके चलते मुख्यमंत्री का आशीर्वाद समारोह, लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। बाद में रेस्ट हाउस में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान रमन सिंह ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश का पूरा नेतृत्व मौजूद होने के बावजूद स्वागत, सुरक्षा और वैकल्पिक व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के बाद भी प्रशासन ढाई घंटे तक कोई प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका।

रमन सिंह ने अपने 15 वर्षों के मुख्यमंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने इतनी बड़ी प्रशासनिक अव्यवस्था पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने देने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस घटना से सबक लेने की जरूरत है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों की मौजूदगी के बावजूद जिस तरह की तैयारियां देखने को मिलीं, वह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.