Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को 3 महीने की समयसीमा
Supreme Court, decisions, gives 3-month,  deadline ,  High Courts

Supreme Court of India ने देशभर के हाईकोर्ट में लंबित फैसलों और न्याय में देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा निर्देश जारी किया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने कहा कि किसी भी मामले में फैसला सुरक्षित रखने के बाद उसे अधिकतम तीन महीने के भीतर सुनाना अनिवार्य होगा। यदि तय समयसीमा में फैसला नहीं आता है, तो संबंधित हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को मामला चीफ जस्टिस के सामने रखना होगा। अदालत ने खास तौर पर जमानत और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामलों में त्वरित आदेश देने पर जोर दिया है।

कोर्ट ने निर्देश दिया कि जमानत याचिकाओं पर आदेश उसी दिन सुनाया और वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। यदि फैसला सुरक्षित रखा जाता है, तो अगले दिन तक उसे जारी करना अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि जमानत मिलने के बाद आदेश तुरंत जेल प्रशासन तक पहुंचे, ताकि आरोपी की रिहाई में अनावश्यक देरी न हो। अदालत ने हाईकोर्ट की वेबसाइट पर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह जानकारी सार्वजनिक करने को कहा कि फैसला कब रिजर्व हुआ, कब सुनाया गया और कब अपलोड किया गया। साथ ही पक्षकारों और वकीलों को ई-मेल के जरिए सूचना देने का भी निर्देश दिया गया है।

यह आदेश झारखंड हाईकोर्ट में 2022 से लंबित एक आपराधिक अपील की सुनवाई के दौरान आया, जिसमें याचिकाकर्ताओं ने फैसले में देरी को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले न्याय के अधिकार का उल्लंघन बताया था। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट जज रहते हुए 15 साल में कभी भी फैसला लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि न्याय में देरी, न्याय से वंचित करने के बराबर है और अदालतें अब इस स्थिति को जारी नहीं रहने देंगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 29 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.