Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
करणी सेना में बड़ी टूट, 220 पदाधिकारियों ने छोड़ा शेखावत गुट
 split , Karni Sena, 220 officials , leave Shekhawat faction

छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। डॉ. राज शेखावत की क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह समेत करीब 220 पदाधिकारियों ने संगठन छोड़कर राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम के पीछे तोमर बंधुओं के समर्थन को लेकर संगठन के भीतर लंबे समय से चल रहा वैचारिक मतभेद बताया जा रहा है। कई दौर की बैठकों के बावजूद विवाद सुलझ नहीं पाया, जिसके बाद सामूहिक इस्तीफे का फैसला लिया गया।

 

तोमर बंधुओं के समर्थन में हुए आंदोलन के दौरान संगठन की छवि को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई। सोशल मीडिया पर क्षत्रिय करणी सेना की आलोचना हुई और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने भी विरोध दर्ज कराया। इसके बाद संगठन दो गुटों में बंटता नजर आया। अब अनुराग प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) ने अभिषेक कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन का दावा है कि नए नेतृत्व में युवाओं और सामान्य वर्ग के मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा।

 

नई जिम्मेदारी संभालते ही संगठन ने EWS आरक्षण प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। संगठन की मांग है कि राजस्थान मॉडल की तर्ज पर EWS प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए। नेताओं का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था जटिल होने के कारण पात्र युवाओं और विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द फैसला नहीं लेती, तो पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 28 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.