Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल ₹109 के पार, रायपुर में ₹107.96 लीटर; इस महीने चौथी बार बढ़े दामछत्तीसगढ़ में पेट्रोल ₹109 के पार, रायपुर में ₹107.96 लीटर; इस महीने चौथी बार बढ़े दाम
Petrol crosses ₹109 ,Chhattisgarh, ₹107.96 per liter, Raipur; fourth price

Chhattisgarh में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया। इसके बाद कई जिलों में पेट्रोल का दाम ₹109 प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। राजधानी Raipur में पेट्रोल ₹107.96 प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले 15 मई को ₹3, 19 मई को 90 पैसे और 23 मई को भी 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इस महीने यह चौथी बार है जब फ्यूल के दाम बढ़ाए गए हैं।

प्रदेश के बस्तर और सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। Narayanpur में पेट्रोल ₹109.65, Jagdalpur में ₹109.64, Dantewada में ₹109.60 और Bijapur में ₹109.59 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं Jashpur में ₹109.52, Surajpur में ₹109.39 और Ambikapur में ₹109.09 प्रति लीटर रेट दर्ज किया गया। दुर्ग, धमतरी, महासमुंद और बिलासपुर में भी कीमतें ₹108 प्रति लीटर के ऊपर पहुंच चुकी हैं।

फ्यूल संकट और बढ़ती कीमतों को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है। रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधिक कीमत वसूली या अवैध बिक्री की शिकायत के लिए लोग 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं प्रदेश में सबसे कम पेट्रोल कीमत Korba में दर्ज की गई, जहां पेट्रोल ₹107.63 प्रति लीटर बिक रहा है।

 
Priyanshi Chaturvedi 25 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.