Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
ईरान-अमेरिका वार्ता को लेकर पाकिस्तान आशावान, शहबाज़ शरीफ ने जताई मेजबानी की उम्मीद
Pakistan optimistic,Iran-US talks, Shahbaz Sharif expresses hope,hosting

ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब कम होता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के बीच संभावित समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। वहीं ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी बातचीत में प्रगति की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित डील में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और ईरान द्वारा संवर्धित यूरेनियम सरेंडर करने जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं।

इसी बीच Shehbaz Sharif ने बड़ा बयान देते हुए उम्मीद जताई है कि ईरान और अमेरिका के बीच अगले दौर की शांति वार्ता की मेजबानी फिर से पाकिस्तान कर सकता है। शरीफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शांति पहल की सराहना करते हुए बताया कि हाल ही में सऊदी अरब, कतर, तुर्की, मिस्र, यूएई, जॉर्डन और पाकिस्तान के नेताओं के साथ हुई टेलीफोन वार्ता बेहद उपयोगी रही। इस चर्चा में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने किया।

 

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की शांति वार्ता पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में आयोजित की गई थी। हालांकि उस बातचीत से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला था और उसके बाद दोनों देशों के बीच सीधी वार्ता आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे में पाकिस्तान एक बार फिर मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए दोनों देशों को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहा है।

Vandana singh 24 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.