Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ट्विशा शर्मा केस: 13 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार, परिवार का गुस्सा फूटा
Funeral,take place after 13 days, family expresses anger

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दिल्ली एम्स की चार सदस्यीय टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया, जिसके बाद शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं परिवार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग दोहराई है। एम्स परिसर और श्मशान घाट के आसपास सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

अंतिम संस्कार से पहले परिवार भावुक नजर आया। ट्विशा की बहन स्वाति शर्मा ने गुस्से में कहा कि “ट्विशा की सास और पति को श्मशान घाट में भटकने भी नहीं देंगे।” परिवार का आरोप है कि ट्विशा को शादी के बाद लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई आशीष शर्मा ने कहा कि अंतिम संस्कार में मायके पक्ष के सभी लोग मौजूद रहेंगे। वहीं यह सवाल उठने पर कि क्या ससुराल पक्ष भी शामिल होगा, उन्होंने कहा कि “यह कोई न्योता देने का कार्यक्रम नहीं है, जिसकी श्रद्धा होगी वह आएगा।”

 

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए भोपाल निवासी समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा ने अपनी मां को फोन कर ससुराल में प्रताड़ना और मानसिक दबाव की बात बताई थी। कुछ घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने परिवार को फोन कर आत्महत्या की सूचना दी। मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ 25 मई को इस केस की सुनवाई करेगी।

Priyanshi Chaturvedi 24 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.