Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश के धार जिले स्थित पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में गुरुवार को एक प्लास्टिक बैग बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखे थिनर और पेंट के ड्रमों ने आग को तेजी से फैलाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।
घटना के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 4 फायर फाइटर गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद भी कूलिंग का काम लगातार जारी है, ताकि दोबारा आग न भड़क सके।
हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री में रखा माल, मशीनरी और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया था। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |