Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड फॉलोअर्स, अकाउंट हुआ ब्लॉक
 Cockroach Janata Party ,records followers , social media,  account blocked

Cockroach Janata Party नाम की नई राजनीतिक पहल सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई है। महज छह दिन पहले बने इस संगठन के इंस्टाग्राम पर 1.34 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं, जो कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों से भी अधिक बताए जा रहे हैं। वहीं पार्टी का X अकाउंट भी तेजी से लोकप्रिय हुआ, लेकिन गुरुवार को उसे भारत में ब्लॉक कर दिया गया। पार्टी के संस्थापकAbhijeet Deepke ने दावा किया कि यह कार्रवाई स्थानीय नियमों और कानूनी शिकायतों के आधार पर हुई है।

यह पूरा विवाद उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमेंSurya Kant ने एक सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से की थी। इसके विरोध में 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी बनाई गई। पार्टी का नारा “सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी” रखा गया है। सदस्यता के लिए बेरोजगारी, आलसी होना, ऑनलाइन रहने की आदत और “भड़ास निकालने” जैसी शर्तें बताई गई हैं। सोशल मीडिया पर इसके मीम्स और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

पार्टी ने अपना मैनिफेस्टो भी जारी किया है, जिसमें चुनाव आयोग, मीडिया, महिलाओं के आरक्षण और दलबदल कानून को लेकर कई विवादित वादे किए गए हैं।Abhijeet Deepke फिलहाल अमेरिका कीBoston University में पढ़ाई कर रहे हैं और पहलेAam Aadmi Party की सोशल मीडिया टीम से भी जुड़े रह चुके हैं। उनका कहना है कि युवाओं की नाराजगी और सोशल मीडिया समर्थन ने इस प्लेटफॉर्म को अचानक राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना दिया।

Priyanshi Chaturvedi 21 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.