Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मेलोनी को मोदी ने गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, रोम में साथ घूमे दोनों नेता
Modi gifts Meloni ,

इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्रीNarendra Modi और इटली की प्रधानमंत्रीGiorgia Meloni की मुलाकात एक बार फिर चर्चा में आ गई। इस दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो खुद मेलोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए – मेलोडी।” दोनों नेताओं की यह दोस्ताना केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

रोम में दोनों नेताओं ने एक ही कार में सफर किया और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिकColosseum का दौरा भी किया। यहां दोनों ने साथ में तस्वीरें और सेल्फी लीं। इससे पहले पीएम मोदी और मेलोनी ने डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत की, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, “Welcome my friend.”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि भारत और इटली के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए औपचारिक वार्ता जारी रहेगी। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, एडवांस टेक्नोलॉजी और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और इटली अपने रिश्तों को “स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप” का दर्जा देने पर भी विचार कर रहे हैं। वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्यापार 14 अरब यूरो से अधिक पहुंच चुका है और आने वाले समय में आर्थिक साझेदारी को और विस्तार देने की तैयारी है।

Priyanshi Chaturvedi 20 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.