Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में MP के 41 हजार मेडिकल स्टोर बंद, मरीज परेशान
medical stores ,MP shut, protest against online drug sales, patients upset

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को मध्यप्रदेश के करीब 41 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद रहे। राजधानी भोपाल में भी 3 हजार से ज्यादा दवा दुकानों ने बंद का समर्थन किया। यह हड़ताल ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर की गई, जिसमें रिटेल और थोक दवा व्यापारियों ने हिस्सा लिया। भोपाल में व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन भी किया।

हड़ताल का असर आम लोगों और मरीजों पर साफ दिखाई दिया। ग्वालियर समेत कई शहरों में लोग जरूरी दवाओं के लिए भटकते रहे। बुजुर्ग मरीजों और उनके परिजनों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता, निगरानी और फर्जी प्रिस्क्रिप्शन को लेकर गंभीर खतरे हैं, जिससे लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है।

 

हालांकि अस्पतालों के भीतर संचालित मेडिकल स्टोर्स को बंद से मुक्त रखा गया, ताकि इमरजेंसी मरीजों को दवाएं मिलती रहें। जिला स्तर पर टास्क फोर्स भी बनाई गई है, जो जरूरतमंद मरीजों तक दवाएं पहुंचाने का काम करेगी। संगठन ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री के लिए सख्त नियम लागू करने और छोटे दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 20 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.