Since: 23-09-2009
मध्यप्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मंगलवार को छतरपुर का नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 22 शहरों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित बड़े शहर भी भीषण गर्मी से तपते रहे। भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ, जहां एयरपोर्ट ऑब्जर्वेटरी में तापमान 44.2 डिग्री और अरेरा हिल्स क्षेत्र में 46 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी में पहली बार रात का तापमान भी 30 डिग्री दर्ज किया गया, जिसके चलते लोगों को दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग ने “वॉर्म नाइट” की चेतावनी भी जारी की है।
तेज गर्मी और लू का असर अब जानलेवा भी साबित होने लगा है। सतना और टीकमगढ़ में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जिनमें हीट स्ट्रोक की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |