Since: 23-09-2009
देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत के 10 राज्यों में अगले 7 दिनों तक तेज गर्मी और हीटवेव का असर बना रहेगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। देश में सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.6°C दर्ज किया गया।
राजस्थान के 19 जिलों, उत्तर प्रदेश के 33 जिलों और पंजाब के 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के बठिंडा में 47°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5°C, हरियाणा के सिरसा और राजस्थान के चित्तौड़गढ़-पिलानी में 46.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 मई तक दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी रहेंगी, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |