Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र स्थित भैंसाना गांव में आयोजित 11 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के दौरान अभिनेताAshutosh Rana ने भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महादेव इतने विलक्षण हैं कि वे भक्तों के भाव के अनुसार स्वरूप धारण कर लेते हैं। उनके इस आध्यात्मिक संबोधन को सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आशुतोष राणा ने कहा कि भगवान शिव जहां स्थापित होते हैं, वहीं की पहचान बन जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब महादेव पीपल के पेड़ के नीचे विराजमान हुए, तो उन्हें पिपलेश्वर महादेव कहा जाने लगा। इसी तरह किसी स्थान, व्यक्ति और श्रद्धा के अनुसार शिव अलग-अलग नामों से पूजे जाते हैं। उनके इस कथन पर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
उन्होंने आगे कहा कि जब उनके प्रिय भाई जयवर्धन सिंह ने शिव मंदिर का निर्माण कराया और महादेव की स्थापना की, तो वे ‘जयवर्द्धनेश्वर महादेव’ के नाम से पूजे जाने लगे। अभिनेता ने इसे भक्त और भगवान के बीच अटूट भावनात्मक संबंध का प्रतीक बताया। महायज्ञ में धार्मिक अनुष्ठानों, कथा और भजन-कीर्तन का क्रम लगातार जारी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |