Since: 23-09-2009
रायपुर में तीन दिनों से बंद पड़ा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन मंगलवार से फिर शुरू हो गया।Ramky Group के कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर काम पर वापसी की, हालांकि सुबह कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। सुबह करीब 5 बजे सफाईकर्मी ड्यूटी पर पहुंचे, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें काम पर रखने से मना कर दिया। काफी देर तक चले तनाव और बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिसके बाद कचरा कलेक्शन दोबारा शुरू कराया गया।
चार दिनों तक कचरा नहीं उठने से शहर के कई इलाकों में गंदगी और कचरे के ढेर लग गए थे। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। इसी बीच नेता प्रतिपक्षAkash Tiwari खुद कचरा गाड़ी चलाकर वार्ड में पहुंचे और सफाई व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन पर सवाल उठाए। शहर में जल्द प्रस्तावित केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के दौरे को देखते हुए भी प्रशासन पर दबाव बढ़ गया था।
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 8 वर्षों से उनके वेतन में गड़बड़ी की जा रही है। उनका कहना है कि कंपनी को प्रति सफाईकर्मी करीब 9,750 रुपए मिलते हैं, लेकिन कर्मचारियों को केवल 7 से 8 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है। वहीं कंपनी ने दावा किया किRaipur Municipal Corporation की ओर से मार्च 2025 से करीब 78 करोड़ रुपए का भुगतान लंबित है, जिससे संचालन प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने वेतन गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग भी की है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |