Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गुना के भैंसाना में 200 बीघा में बसी भव्य यज्ञनगरी, सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण का संकल्प
Yagyanagari

Guna जिले के भैंसाना गांव में श्रीराम महायोगी यज्ञ के लिए 200 बीघा क्षेत्र में विशाल अस्थायी धार्मिक नगर बसाया गया है। यहां 10 दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में 151 वेदियों पर यजमान हवन करेंगे। आयोजन के लिए 200 ट्रॉली बांस से भव्य पंडाल, यज्ञशाला और साधु-संतों के लिए कुटियां तैयार की गई हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

इस महायज्ञ में आहुति के लिए करीब 225 क्विंटल हवन सामग्री जुटाई गई है। आयोजन समिति के अनुसार गुजरात से विशेष तिल मंगाया गया है, जबकि जौ मंदिर की कृषि भूमि में तैयार किया गया है। परिसर में 151 कुंडीय यज्ञशाला के साथ 108 रामचरितमानस पाठ के लिए मानस मंडल और श्रीमद्भागवत मूल पाठ के लिए अलग मंडप भी बनाए गए हैं।

 

आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का संकल्प है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। पूरे परिसर में 1100 मीटर लंबा परिक्रमा मार्ग बनाया गया है, जहां श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी हुई है। विशाल यज्ञनगरी का ड्रोन व्यू सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 18 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.