Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एमपी में सड़कों के गड्ढों पर सख्ती, 48 घंटे में मरम्मत के सुप्रीम कोर्ट कमेटी के निर्देश
Action , Potholes , MP: Supreme Court Committee ,Directs Repairs , 48 Hours

Madhya Pradesh में सड़क सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसियों पर सख्ती बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि सड़क पर बने गड्ढों, खुले नालों और जलभराव वाले खतरनाक स्थानों की सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समिति ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर दो महीने के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है।

कमेटी ने निर्देश दिया है कि खुले मैनहोल, जलभराव वाले क्षेत्रों और खराब सड़कों पर मजबूत बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिव टेप और रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि हादसों को रोका जा सके। समिति के मुताबिक बारिश के दौरान बिना सुरक्षा वाले गड्ढे और खुले नाले जानलेवा दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं। साथ ही सड़क निर्माण और रखरखाव को भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) के मानकों के अनुसार करने के आदेश दिए गए हैं।

 

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने सभी राज्यों से पिछले पांच वर्षों में गड्ढों और जलभराव के कारण हुए सड़क हादसों का डेटा भी मांगा है। जिला सड़क सुरक्षा समितियों को नियमित ऑडिट करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। समिति ने साफ किया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले राज्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 18 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.