Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
NEET पेपर लीक केस में 10वीं गिरफ्तारी, महाराष्ट्र के कोचिंग डायरेक्टर पर CBI का शिकंजा
10th Arrest ,NEET Paper Leak Case: CBI Tightens, Maharashtra Coaching Director

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन से लीक हुआ NEET पेपर बरामद हुआ है। मोटेगांवकर ‘रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस’ (RCC) नामक कोचिंग नेटवर्क चलाता है, जिसके सात जिलों में सेंटर संचालित हैं। CBI का दावा है कि वह संगठित गिरोह का हिस्सा था और 23 अप्रैल को ही पेपर व आंसर-की हासिल कर कई लोगों तक पहुंचाई गई थी।

CBI ने रविवार को RCC के मुख्य कार्यालय पर छापेमारी कर कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। जांच एजेंसी को शक है कि कोचिंग सेंटर के जरिए छात्रों को लीक पेपर के सवाल उपलब्ध कराए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कोचिंग नेटवर्क का सालाना टर्नओवर करीब 100 करोड़ रुपए है। मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें 6 आरोपी महाराष्ट्र से हैं। इससे पहले बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे और ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

 

इधर, NEET विवाद पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद कोई जवाबदेही तय नहीं की जा रही। वहीं केंद्र सरकार ने NTA में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। गौरतलब है कि NEET-UG परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक की शिकायतों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।

Priyanshi Chaturvedi 18 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.