Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
ट्विशा सुसाइड केस में CM हाउस के बाहर हंगामा, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
CM

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में रविवार को परिजनों ने मुख्यमंत्री निवास के सामने प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12:30 बजे ट्विशा के पिता और भाई सहित परिवार के सदस्य CM हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और श्यामला हिल्स थाना स्टाफ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।

परिवार का आरोप है कि ट्विशा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों ने मांग की कि शव का पोस्टमार्टम दिल्ली AIIMS में कराया जाए, क्योंकि भोपाल AIIMS में ससुराल पक्ष के लोग पदस्थ हैं। उनका कहना है कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है, लेकिन शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है। इसी कारण मायके पक्ष ने ससुराल वालों को शव सौंपने से भी इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कटारा हिल्स स्थित बाग मुगालिया एक्सटेंशन निवासी ट्विशा शर्मा ने 12 मई की रात घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दिसंबर 2025 में हुई शादी के बाद से ही परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

 

 

Priyanshi Chaturvedi 17 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.