Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ग्वालियर में दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला, NEET पेपर लीक को बताया ‘खुलेआम व्यापार’
Digvijaya Singh , Centre, Gwalior, Calls NEET Paper Leak,‘Open Trade’

Digvijaya Singh ने ग्वालियर में केंद्र सरकार और NEET परीक्षा में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार चौथी-पांचवीं बार पेपर लीक होने से करीब 22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा अब छात्रों के भविष्य के साथ “खुलेआम व्यापार” बन चुकी है और इसके पीछे बड़े स्तर पर साजिश चल रही है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री नेDharmendra Pradhan से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि संसद की स्टैंडिंग कमेटी द्वारा दिए गए सुझावों को नजरअंदाज करना लोकतंत्र और संसद का अपमान है। उन्होंने दावा किया कि उनकी अध्यक्षता वाली समिति ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए कई सुझाव दिए थे, लेकिन NTA ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तो प्रधानमंत्री को उन्हें पद से हटाना चाहिए।

धर्म और आर्थिक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा

 

Digvijaya Singh ने केंद्र की आर्थिक नीतियों और धार्मिक माहौल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ जनता को सोना खरीदने से रोक रही है, वहीं दूसरी ओर खुद बड़े पैमाने पर सोना खरीद रही है, जिससे सुनार और कारीगर प्रभावित हो रहे हैं। ग्वालियर में आयोजित अल्पसंख्यक-अनुसूचित जाति सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश में धर्म के नाम पर नफरत का माहौल बनाया जा रहा है और कांग्रेस “मोहब्बत की दुकान” के जरिए भाईचारे का संदेश देती रहेगी।

Priyanshi Chaturvedi 17 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.