Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
‘MCX किंग’ मन्नू नत्थानी पर शिकंजा, ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क उजागर
Noose Tightens Around, ‘MCX King’ Mannu Nathani; Major Online ,Betting Network Exposed

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क की जांच में सराफा कारोबारी मन्नू नत्थानी उर्फ अभिनंदन नत्थानी का नाम सामने आया है। रायगढ़ पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रिश्तेदारों, दोस्तों और भरोसेमंद एजेंटों की मदद से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तक सट्टे का नेटवर्क फैला रखा था। खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए उसने अपने नाम से ही ‘अभिनंदन बुक’ नामक सट्टा प्लेटफॉर्म तैयार किया था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गोवा में टीम बैठाकर IPL मैचों पर करोड़ों रुपए का ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। आरोपी ऐसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसमें मैच का लाइव अपडेट टीवी प्रसारण से करीब 7 सेकेंड पहले मिल जाता था। इसी आधार पर तुरंत रेट बदलकर खिलाड़ियों से भारी मुनाफा कमाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि दुबई से बेटिंग आईडी लेकर उन्हें रायपुर, नागपुर, सक्ती और अन्य शहरों में एजेंटों के जरिए पहुंचाया जाता था।

 

रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को हवाला नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग भी मिले हैं, जहां नोटों के सीरियल नंबर शेयर कर रकम ट्रांसफर की जाती थी। पुलिस के अनुसार मन्नू नत्थानी लंबे समय से सेंट्रल इंडिया में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट चला रहा था। गोवा के कैंडोलिम बीच इलाके में किराए के विला लेकर IPL सट्टे का संचालन किया जा रहा था। दबिश के दौरान आरोपी मोबाइल और दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 17 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.