Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, CM-मंत्रियों के काफिले में कटौती
Chhattisgarh Government

Chhattisgarh सरकार ने सरकारी खर्चों में कटौती और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए नए मितव्ययिता निर्देश जारी किए हैं। 16 मई 2026 से लागू ये आदेश 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। नए नियमों के तहत मुख्यमंत्री, मंत्रियों और निगम-मंडलों के अध्यक्षों के काफिलों में अब केवल जरूरी वाहन ही शामिल किए जाएंगे। साथ ही सरकारी खर्च पर अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर भी रोक लगा दी गई है।

 

सरकार ने ईंधन और प्रशासनिक खर्च कम करने के लिए वाहन पूलिंग सिस्टम अनिवार्य किया है। अब एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारी साझा वाहन का उपयोग करेंगे। इसके अलावा कागजी कार्यवाही घटाने के लिए ई-ऑफिस और डिजिटल फाइलों को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठकों में प्रिंटेड दस्तावेजों की जगह डिजिटल माध्यम अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की तैयारी भी शुरू की गई है।

 

नई गाइडलाइन के अनुसार अब ज्यादातर प्रशासनिक बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी और फिजिकल बैठकें महीने में अधिकतम एक बार आयोजित की जाएंगी। ऑफिस समय के बाद लाइट, पंखे, एसी और कंप्यूटर बंद रखना अनिवार्य किया गया है। सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए सरकारी संसाधनों का संयमित और जिम्मेदार उपयोग सुनिश्चित करना जरूरी है।

Priyanshi Chaturvedi 17 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.