Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कमल हासन ने CM विजय से की मुलाकात, फिल्म इंडस्ट्री के लिए रखीं 6 बड़ी मांगें
Kamal Haasan , CM Vijay;  6 Major Demands, Film Industry

Kamal Haasan ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्रीC. Joseph Vijay से मुलाकात कर तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह अहम मांगें रखीं। मुलाकात के बाद हासन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु के विकास को लेकर अपने विजन और योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि तमिल फिल्म उद्योग इस समय कई चुनौतियों से गुजर रहा है और उसे सरकार के सहयोग की जरूरत है।

Kamal Haasan ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की, ताकि दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु पुलिस के साइबर क्राइम विभाग में विशेष एंटी-पायरेसी टीम बनाने का सुझाव दिया। उनका कहना है कि ऑनलाइन पायरेसी से कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान होता है।

 

कमल हासन ने फिल्मों पर लगने वाला 4 प्रतिशत एंटरटेनमेंट टैक्स हटाने, थिएटरों में रोजाना 5 शो की अनुमति देने और फिल्मों की OTT रिलीज से पहले कम से कम 8 सप्ताह का अंतर अनिवार्य करने की मांग भी रखी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू करने की अपील करते हुए कहा कि इससे तमिलनाडु दोबारा देश का बड़ा फिल्म निर्माण केंद्र बन सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 17 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.