Since: 23-09-2009
सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। भाजपा नेता वीरेंद्र गोयल के नाम से एक कथित नियुक्ति आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त बताया गया। आदेश वायरल होने के बाद गोयल को भाजपा नेताओं और समर्थकों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया, यहां तक कि मिठाइयां बांटी गईं और पोस्टर भी लगाए गए।
करीब एक हफ्ते तक यह घटनाक्रम चलता रहा और सत्ता-संगठन के कई नेता भी वीरेंद्र गोयल के साथ तस्वीरों में नजर आए। लेकिन बाद में मध्यप्रदेश सरकार ने इस नियुक्ति आदेश को पूरी तरह फर्जी बता दिया। जांच में सामने आया कि पत्र का प्रारूप सामान्य सरकारी आदेशों से अलग था और जिस अधिकारी के हस्ताक्षर दिखाए गए, उस नाम का कोई अधिकारी संबंधित विभाग में पदस्थ ही नहीं है।
मामला सामने आने के बाद मंत्रालय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने स्पष्ट किया है कि विभाग की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि अब पहले पुराने बोर्ड की वैधानिक स्थिति स्पष्ट की जाएगी, उसके बाद ही नई नियुक्ति पर निर्णय लिया जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |