Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण
Preparation ,Agniveer ,recruitment, easy, youth ,online training

भारतीय थलसेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए कबीरधाम जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। अग्निवीर भर्ती 2026-27 की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किया गया है। अब तक जिले के 339 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर चुके हैं और उन्हें घर बैठे विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा।

जिला प्रशासन के अनुसार अग्निवीर भर्ती के तहत जून 2026 में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित होगा। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए 4 मई से ऑनलाइन कोचिंग शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी बेहतर तैयारी और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हो सके।

प्रशासन ने प्रशिक्षण के लिए विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की नियुक्ति की है। ऑनलाइन व्यवस्था होने से युवाओं को आर्थिक और दूरी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। खासकर ऐसे अभ्यर्थियों को बड़ा फायदा होगा जो निजी कोचिंग नहीं ले पाते। जिला प्रशासन की इस पहल से युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसे भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 9 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.