Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी
Cruise ship accident , Jabalpur , Bargi Dam: rescue operation underway

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम के बैकवॉटर में बड़ा हादसा हो गया, जहां पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। हादसे के बाद से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 28 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 9 शव बरामद किए गए हैं। करीब 6 लोगों के अब भी लापता होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF, NDRF के साथ भारतीय सेना की टीमें भी शामिल हो गई हैं। हैदराबाद और कोलकाता से विशेष दल हेलीकॉप्टर के जरिए मौके पर पहुंचे हैं।

हादसे के दौरान दिल दहला देने वाले दृश्य सामने आए। एक महिला का शव अपने 4 साल के बेटे को लाइफ जैकेट में छाती से चिपकाए मिला, जिसने सभी को भावुक कर दिया। बताया जा रहा है कि क्रूज में तमिलनाडु का एक परिवार भी सवार था, जो जबलपुर के खमरिया क्षेत्र में रहता था और उनके परिजन घूमने आए थे। हादसे में बची दिल्ली की एक पर्यटक ने बताया कि तेज तूफान के दौरान क्रूज में पानी घुसने लगा था, जिसके बाद लाइफ जैकेट बांटी गईं, लेकिन कुछ ही देर में नाव डूब गई।

 

घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई, जब 20 साल पुराना एमपी टूरिज्म का क्रूज लौट रहा था। मौसम अचानक बिगड़ने से तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठीं, जिससे क्रूज संतुलन खो बैठा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री ने भी हादसे पर दुख जताया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.