Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर में पानी संकट गहराया, पार्षद ने महापौर और निगम कमिश्नर से मांगे 10 टैंकर
 Indore, water crisis deepens, councillor demands, 10 tankers, municipal commissioner

गर्मी की शुरुआत के साथ ही इंदौर में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में जल संकट के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। ऐसी ही स्थिति वार्ड नंबर 75 में सामने आई है, जहां पानी की गंभीर समस्या को लेकर पार्षद कुणाल सोलंकी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

पार्षद कुणाल सोलंकी ने दोनों अधिकारियों को पत्र लिखकर वार्ड के लिए 10 पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वार्ड का क्षेत्रफल बड़ा है और ग्रामीण इलाका होने के कारण यहां पीने के पानी की समस्या ज्यादा गंभीर है। उन्होंने 6 छोटे और 4 बड़े टैंकर भेजने का अनुरोध किया है, ताकि रहवासियों तक नियमित रूप से पानी पहुंचाया जा सके। हालांकि पत्र भेजे जाने के बाद भी अभी तक टैंकर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

 

पार्षद का कहना है कि फिलहाल वे निजी स्तर पर टैंकरों की व्यवस्था कर लोगों की मदद कर रहे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। वार्ड के कई हिस्सों में नर्मदा जल सप्लाई नहीं पहुंच रही है, वहीं कई बोरवेल भी गर्मी के कारण सूखने लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे वार्डवासियों के साथ महापौर और निगम कमिश्नर के घर जाकर पानी मांगेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 28 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.