Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रायपुर में साइबर ठगों का कहर, प्राइवेटकर्मी और सूबेदार समेत तीन से 8 लाख की ठगी
Cyber ​​fraudsters , Raipur, private employee, Subedar among

राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से तीन लोगों को निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने किसी को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा दिया, तो किसी को क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने के नाम पर फर्जी लिंक क्लिक कराया। एक अन्य मामले में बीमा पॉलिसी अपडेट और कंज्यूमर कोर्ट की नकली कार्रवाई का हवाला देकर बैंक खाते से रकम निकाल ली गई। पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला टिकरापारा इलाके का है, जहां प्राइवेट कर्मचारी विशाल गुप्ता ने 10 मार्च 2026 को 10 हजार रुपए के ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया था। ठगों ने 40 हजार रुपए का लोन मंजूर होने का झांसा देकर उनके मोबाइल का डेटा हैक कर लिया। इसके बाद उनकी निजी तस्वीरों को अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई और ब्लैकमेल कर उनसे करीब 6 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।

 

दूसरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है, जहां आर्मी में पदस्थ सूबेदार हरिश्चंद्र सिंह को एक महिला का कॉल आया। उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने की बात कही और फर्जी वेबसाइट पर कार्ड डिटेल भरवा ली। जानकारी दर्ज करते ही उनके खाते से 1 लाख 99 हजार 996 रुपए निकल गए। पीड़ित ने तुरंत बैंक और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक और कॉल से सतर्क रहने की अपील की है।

Priyanshi Chaturvedi 28 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.