Since: 23-09-2009
प्रधानमंत्रीNarendra Modi आज से दो दिन के सिक्किम दौरे पर रहेंगे। वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सोमवार दोपहर वेGangtok पहुंचेंगे, जहां लिबिंग हेलिपैड से राजभवन तक रोड शो भी करेंगे। यह दौरा विकास और राष्ट्रीय एकता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
अपने इस दौरे में पीएम मोदी करीब ₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची और देओराली में नए अस्पताल, Teesta River पर डबल-लेन स्टील पुल, और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। ये योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों को मजबूती देंगी।
Sikkim 16 मई 1975 को भारत का 22वां राज्य बना था। आजादी के बाद 1950 में भारत-सिक्किम संधि हुई, जिससे यह एक संरक्षित राज्य बना। 1975 में जनमत संग्रह के जरिए यहां के लोगों ने भारी बहुमत से भारत में शामिल होने का समर्थन किया। उस समय प्रधानमंत्रीIndira Gandhi की सरकार ने संवैधानिक प्रक्रिया पूरी कर इसे आधिकारिक रूप से भारत का राज्य बनाया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |