Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रायपुर नगर निगम की विशेष सभा आज, महिला सशक्तिकरण पर होगा फोकस
Raipur ,Municipal Corporation

Raipur नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आज आयोजित होने जा रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे महात्मा गांधी सदन स्थित मुख्यालय में होगी, जिसकी अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौड़ करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए अल्पकालिक जन-जागरूकता अभियान और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी, साथ ही इसे जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से लागू करने के उपायों पर विचार होगा।

नगर निगम की पिछली सामान्य सभा 9 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 14 अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा की गई। सिटी कोतवाली चौक का नाम “जैन स्तंभ” रखने के प्रस्ताव पर जोरदार बहस हुई, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते इसे निरस्त कर दिया गया। अन्य अधिकांश प्रस्ताव बहुमत से पारित हुए, जबकि किरण बिल्डिंग परिसर में दुकानों के व्यवस्थापन से जुड़े मुद्दे पर शासन से मार्गदर्शन लेने का निर्णय लिया गया।

 

विपक्ष ने इस विशेष बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शहर के अहम मुद्दों—जैसे जल संकट, तात्यापारा रोड चौड़ीकरण, जलभराव और ड्रेनेज परियोजनाओं—पर चर्चा के लिए अलग बैठक क्यों नहीं बुलाई गई। साथ ही बुजुर्गों की लंबित पेंशन, विधवा पेंशन और महतारी वंदन योजना जैसे मुद्दों को भी नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया है। विपक्ष ने महापौर मीनल चौबे से महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में छूट देने की घोषणा करने की मांग की है, ताकि महिला सशक्तिकरण के दावों को वास्तविक रूप दिया जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 27 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.