Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश केइंदौरमें जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महापौरपुष्यमित्र भार्गवऔर नगर निगम आयुक्तक्षितिज सिंघलके निर्देश पर शहर में 35 स्थानों पर ट्रीटेड वॉटर हाइड्रेंट स्थापित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य निर्माण कार्यों, ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटरों और बगीचों में स्वच्छ पानी के बजाय पुनर्चक्रित (ट्रीटेड) पानी का उपयोग सुनिश्चित करना है।
नगर निगम के नए नियमों के तहत शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों और सर्विस सेंटरों में ट्रीटेड पानी का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही, निजी व्यक्ति और संस्थान भी निर्धारित शुल्क जमा कर ट्रीटेड पानी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए शहर के विभिन्न जोनल कार्यालयों—सुखलिया, सुभाष नगर, स्कीम नंबर 54, विजय नगर, नेहरू स्टेडियम, बिलावली, हवा बंगला और स्कीम नंबर 98—पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे बोरिंग या नर्मदा के पानी के बजाय ट्रीटेड पानी का उपयोग करें। शहर के विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के माध्यम से यह पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे जल संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |