Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल मंडल की ट्रेनों में बड़ा बदलाव: अब सस्ते में मिलेगा AC सफर
 Bhopal , division trains: AC travel , now be cheaper

पश्चिम मध्य रेलवेकेभोपाल मंडलने यात्रियों को किफायती एसी यात्रा उपलब्ध कराने के लिए अहम फैसला लिया है। जून 2026 से मंडल की 10 प्रमुख ट्रेनों में 3-टियर एसी कोच की जगह 3AC इकॉनॉमी कोच लगाए जाएंगे। यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू होगा, जिससे अधिक यात्रियों को कम किराए में एसी सुविधा मिल सकेगी।

इस फैसले के तहतरानी कमलापति रेलवे स्टेशनसे चलने वाली रीवा, हजरत निजामुद्दीन सहित कई महत्वपूर्ण रूट्स की ट्रेनों में नए कोच जोड़े जाएंगे। 15 जून से रानी कमलापति–रीवा एक्सप्रेस में यह सुविधा शुरू होगी, जबकि 17 जून से रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में बदलाव लागू होगा। इसके अलावा भोपाल–सिंगरौली, भोपाल–चोपन और भोपाल–धनबाद रूट की ट्रेनों में भी 20 से 24 जून के बीच नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

 

रेलवे के अनुसार, 3AC इकॉनॉमी कोच जोड़ने से वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा और सीट उपलब्धता बेहतर बनेगी। इससे यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। साथ ही कोच संरचना में संतुलन आने से भीड़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो सकेगी।

Priyanshi Chaturvedi 26 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.