Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़: बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति उजागर
Online betting network busted: Babu Khemani

राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के कथित मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उसके आवास पर छापा मारकर लग्जरी कारों और करोड़ों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सट्टेबाजी के अवैध कारोबार से भारी संपत्ति जुटाई है, जिसमें कई महंगी गाड़ियां और विभिन्न जगहों पर निवेश शामिल है।

पुलिस के अनुसार बाबू खेमानी ने शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रॉपर्टी में निवेश किया था, जिसमें रिहायशी संपत्ति, गोदाम और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पहले से चल रहे बड़े सट्टा नेटवर्क से जुड़ा था और बाद में उसने अपना अलग ऑनलाइन सिस्टम खड़ा कर लिया। इस नेटवर्क में 50 से अधिक फर्जी आईडी और म्यूल बैंक खातों के जरिए लेन-देन किया जाता था।

 

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग भी सक्रिय हैं, जिनमें क्लब, होटल और कारोबारी वर्ग के लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस अब पूरे रैकेट की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और फरार आरोपी बाबू के पिता और भाई की तलाश जारी है। वहीं ‘3 Stumps’ नामक ऐप के जरिए करोड़ों के लेन-देन की आशंका ने मामले को और गंभीर बना दिया है, जिसकी विस्तृत जांच चल रही है।

Priyanshi Chaturvedi 25 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.