Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल के बड़ा तालाब पर 347 अवैध कब्जे, अब तक सिर्फ 50 हटाए गए
Bhopal ,347 illegal encroachments ,Bada Talab,  50 removed

Bhopal की जीवनरेखा माने जाने वाले बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जों का मामला सामने आया है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जो तालाब के शहरी हिस्से में 50 मीटर के दायरे तक फैले हुए हैं। हालांकि अब तक सिर्फ करीब 50 कब्जों को ही हटाया जा सका है, जबकि कई प्रभावशाली और कथित रसूखदारों के निर्माण पर कार्रवाई नहीं हुई है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की फटकार के बाद मार्च में सर्वे कर यह अतिक्रमण सूचीबद्ध किए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने 15 दिन की कार्ययोजना तैयार की थी और अलग-अलग क्षेत्रों में 6 से 21 अप्रैल तक कार्रवाई तय की गई थी। शुरुआती दिनों में कुछ झुग्गियों, दुकानों और छोटे निर्माणों को हटाया भी गया, लेकिन बाद में अभियान धीमा पड़ गया और कई बड़े निर्माण जस के तस रह गए।

सूत्रों के मुताबिक 12 अप्रैल के बाद, जब प्रशासनिक बदलाव हुए, तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी रुक गई। वहीं नए कलेक्टर ने बड़ा तालाब को शहर की शान बताते हुए इसके संरक्षण और सुधार का भरोसा दिया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि तय शेड्यूल के बावजूद बाकी बचे कब्जों पर कार्रवाई कब और कितनी सख्ती से होगी।

प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

योजना के अनुसार 15 दिन के भीतर पूरी कार्रवाई होनी थी, लेकिन कई महत्वपूर्ण चरण पूरे नहीं हो सके। बैरागढ़, टीटी नगर और हुजूर तहसील क्षेत्रों में प्रस्तावित कई तोड़फोड़ अभियान स्थगित कर दिए गए। इससे अभियान की गति पर सवाल उठ रहे हैं और यह भी आरोप लग रहे हैं कि बड़े और प्रभावशाली कब्जों को बचाया जा रहा है।

 

वर्तमान स्थिति में बड़ा तालाब के आसपास अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अधूरी है और प्रशासनिक ढिलाई के कारण यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बची हुई कार्रवाई कब पूरी की जाएगी और क्या वाकई तालाब को उसके मूल स्वरूप में लाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Priyanshi Chaturvedi 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.