Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रायपुर में HSRP को लेकर सुस्ती, 60% वाहनों में नंबर प्लेट अब भी पेंडिंग
Raipur , HSRP rollout, number plates,  pending ,  vehicles

Raipur में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 60% वाहनों में अब तक HSRP नहीं लगाई गई है, जबकि यह 1 अप्रैल 2019 से पहले के सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। अब परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर बिना HSRP वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

वाहन मालिकों को HSRP लगवाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) गुम या चोरी हो गई है, तो कहीं मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने से ऑनलाइन प्रक्रिया अटक रही है। अधिकारियों के मुताबिक, RC खोने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ऑनलाइन फॉर्म 26 भरकर डुप्लीकेट RC के लिए आवेदन करना होगा। वहीं मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए परिवहन पोर्टल पर आवेदन करना जरूरी है।

 

परिवहन विभाग के अनुसार अब तक 3 लाख से ज्यादा वाहनों में HSRP लग चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में ऑर्डर पेंडिंग हैं। बिना HSRP के वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, कई लोगों को SMS मिल रहा है कि उनकी गाड़ी में HSRP नहीं है, जबकि प्लेट लगी होती है—ऐसा सिस्टम में अपडेट न होने की वजह से हो रहा है। विभाग ने जल्द सभी एंट्री अपडेट करने की बात कही है।

Priyanshi Chaturvedi 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.