Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
जशपुर जिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, कर्मचारी निलंबित
Jashpur , case exposed , District Hospital, employee suspended

Jashpur स्थित जिला अस्पताल में रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एक ड्रेसर द्वारा मेडिकल रिम्बर्समेंट बिल पास करने के बदले ₹5000 की मांग और लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया।

 

 

9 अप्रैल को सामने आए वीडियो में अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर किशोर कुमार चौहान को एक व्यक्ति से पैसे लेते और अतिरिक्त रकम की मांग करते हुए देखा गया। मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक जांच शुरू की और इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिया। आरोप है कि बिल पास कराने के लिए ₹5000 की मांग की गई थी।

 

मामला मेडिकल रिम्बर्समेंट से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति के बदले अवैध वसूली की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन माना है और विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में आरोप सिद्ध होने पर और सख्त कार्रवाई की बात कही गई है, जबकि इस घटना के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है।

Priyanshi Chaturvedi 14 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.