Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भागीरथपुरा पानी कांड: हाईकोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई
Bhagirathpura, water scandal: High Court , crucial hearing

 

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल मामले पर 6 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जांच आयोग को 30 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। आज की सुनवाई को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें आयोग की रिपोर्ट और नगर निगम की भूमिका पर अहम फैसला संभव है। मामले में कई लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर और जान जाने की आशंका जताई गई है।

 

जांच आयोग की प्रारंभिक रिपोर्ट को कोर्ट ने अपर्याप्त मानते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने बताया कि वार्ड 11 के ओवरहेड टैंक में कथित रूप से पोटैशियम क्लोराइड की गोलियां डाली गई थीं, जो स्वीकृत पेयजल रसायन नहीं हैं। आरोप है कि यह सामग्री निजी दुकान से खरीदी गई और मौखिक निर्देश पर इस्तेमाल की गई। इसके चलते पूरे मामले की निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग की गई है।

 

 

याचिका में यह बताया गया कि सप्लाई लाइन के अंतिम टैंकों में ही पानी दूषित पाया गया, जबकि अन्य टैंक सुरक्षित थे। भूजल की जांच में बैक्टीरिया की मौजूदगी भी मिली, लेकिन मुख्यतः रोग और मौतें भागीरथपुरा क्षेत्र में हुईं। कोर्ट ने नगर निगम को 10 दिनों के भीतर सभी रिकॉर्ड प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने मामला सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया और स्वतंत्र जांच आयोग के माध्यम से निष्पक्ष जांच की निगरानी करने का आदेश दिया है।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.