Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भोपाल में एआई कैमरों से सुरक्षा का नया युग
Bhopal , AI cameras,  usher , new era of security

भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था को स्मार्ट और प्रभावी बनाने के लिए प्रोजेक्ट सेफ गार्ड के तहत 8,000 एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इन कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों और अपराधियों की पहचान महज 30 सेकंड में की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के तहत यह तकनीक शहर के पुलिस नियंत्रण और सुरक्षा ढांचे को पूरी तरह डिजिटल और तेज बनाने का काम करेगी।

 

 

नई प्रणाली में लगे कैमरे फेस रिकग्निशन जैसी उन्नत तकनीक से लैस होंगे। जैसे ही कोई संदिग्ध कैमरे में कैद होगा, सिस्टम उसे डेटाबेस से मिलाकर पहचान करेगा और तुरंत संबंधित थाने को अलर्ट भेजेगा। इस नेटवर्क को डायल 112 इमरजेंसी सेवा से भी जोड़ा जाएगा, जिससे कॉल पर निर्भरता घटेगी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी।

 

इस योजना में निजी संस्थानों और दुकानों के कैमरों को भी जोड़कर निगरानी का दायरा बढ़ाया जाएगा। महिला कॉलेज, स्कूल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जाएगी। असामान्य गतिविधियों या भीड़ बढ़ने पर सिस्टम स्वतः अलर्ट जारी करेगा। योजना के लागू होने के बाद अपराध नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और लापता लोगों की तलाश में भी यह तकनीक अहम साबित होगी।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.