Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में गैस आपूर्ति संकट, ई-केवाईसी और सर्वर फेल का असर
Bhopal gas, supply crisis, impact e-KYC, server failure

भोपाल जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है। सर्वर और ई-केवाईसी प्रणाली में समस्या के कारण 25,000 उपभोक्ताओं को सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। लालघाटी स्थित प्रियंका गैस एजेंसी पर शुक्रवार को लंबी कतारें लगीं और सिलिंडर नहीं मिलने पर हंगामा भी हुआ। इंडेन कंपनी की अन्य एजेंसियों में भी स्थिति समान बनी हुई थी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे शनिवार को अपने क्षेत्रों की सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण करें।

 

एडीएम और एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान कालाबाजारी, अनियमितता, अधिक मूल्य पर सिलिंडर देने और अनावश्यक भंडारण जैसी गड़बड़ियों की जांच की। जिले में करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ता हैं, जिन्हें भारत गैस, इंडेन और एचपी की लगभग 40 एजेंसियों से सिलिंडर उपलब्ध कराए जाते हैं। पिछले महीने ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष के कारण अचानक बुकिंग बढ़ गई थी, जिससे इंडेन का सर्वर क्रैश हो गया था। बाद में जिला प्रशासन की निगरानी में आपूर्ति शुरू हुई थी, लेकिन 31 मार्च के बाद सर्वर ठप होने से फिर से करीब 50,000 सिलिंडरों की आपूर्ति लंबित हो गई।

 

शाहपुरा स्थित राय गैस एजेंसी पर एडीएम ने उपभोक्ताओं से बातचीत की और लंबित बुकिंग की जानकारी ली। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने आठ-दस दिन पहले बुकिंग की थी, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। संत हिरदाराम नगर की जाह्नवी इंडेन गैस एजेंसी में एसडीएम और तहसीलदार ने 1,200 लंबित सिलिंडरों की जानकारी ली और हर दिन 350 सिलिंडर आपूर्ति की जा रही थी। कोलार क्षेत्र में भी सर्वर ठप होने के कारण बिल और ओटीपी नहीं जनरेट हो पा रहे हैं, जिससे सिलिंडर वितरण में देरी हो रही है, लेकिन पुरानी बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को घर पर आपूर्ति की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 5 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.