Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर में 19 अप्रैल को आम आदमी पार्टी का बड़ा सम्मेलन
Aam Aadmi Party, hold major, convention, Indore ,April 19

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सक्रियता बढ़ा दी है। भोपाल में हाल ही में आयोजित एक सम्मेलन में पार्टी ने प्रदेश के सभी 13 झोन में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि आम लोगों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ा जा सके। इंदौर में यह सम्मेलन 19 अप्रैल को आयोजित होगा, और इसके लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। प्रदेशभर में कल से सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू हो रही है।

 

सम्मेलन का उद्देश्य आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना है। पार्टी नेताओं ने बताया कि अगले तीन साल लगातार नगर निगम, विधानसभा और अन्य चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में अधिक से अधिक सीट जीतने की योजना बनाने और कार्यकर्ताओं को ‘केजरीवाल मॉडल’ घर-घर पहुँचाने के लिए प्रशिक्षण देने पर जोर रहेगा। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने नेताओं और पदाधिकारियों को कहा कि उन्हें अपने कार्यों की समीक्षा के तहत पूरी मेहनत और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभानी होगी।

 

इंदौर सम्मेलन में प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। दिल्ली से आए 15 सहप्रभारी भी सम्मेलन में उपस्थित रहे थे, और सूत्रों के अनुसार, इंदौर में भी किसी बड़े दिल्ली नेता को बुलाने की तैयारी है। पार्टी इस सम्मेलन को बड़े स्तर पर आयोजित करने का विचार कर रही है, ताकि आगामी चुनावों की दिशा और रणनीति को व्यापक स्तर पर जनता और कार्यकर्ताओं तक पहुँचाया जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 4 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.