Since: 23-09-2009
राजधानी रायपुर में आज 3 अप्रैल को पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य समापन समारोह होगा। समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मैरी कॉम और पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 25 मार्च से रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित किए गए। इसमें देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 2,000 जनजातीय खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए। समापन समारोह की अध्यक्षता डिप्टी सीएम और खेल-युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कई मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी समारोह में शामिल रहेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |