Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, 15 अप्रैल से पहले घोषणा संभव
Bhopal ,MP Board ,10th-12th results soon, announcement , April 15

मध्यप्रदेश में लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 15 अप्रैल से पहले जारी करने की तैयारी में है। संभावित तारीख 7 से 12 अप्रैल के बीच मानी जा रही है। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, रिजल्ट तैयार करने की सभी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और इसे पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

 

इस वर्ष करीब 16 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए, जिनमें लगभग 9 लाख 7 हजार छात्र 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं के थे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3856 केंद्र बनाए गए थे। नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए, जिनमें सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और प्रश्नपत्र वितरण की वीडियोग्राफी शामिल रही। इसके बावजूद लगभग 100 नकल प्रकरण सामने आए, जिनमें सबसे अधिक मामले मुरैना और भोपाल से दर्ज किए गए।

 

उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन तेजी से किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। उन्होंने कहा कि समय पर परिणाम घोषित करना प्राथमिकता है, जिससे छात्र बिना देरी के आगे की पढ़ाई में प्रवेश ले सकें। विशेषज्ञों ने भी छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि रिजल्ट के समय तनाव से बचें और सकारात्मक माहौल बनाए रखें।

Priyanshi Chaturvedi 3 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.