Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम के चलते पिछले 72 घंटे से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि निमाड़ के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में तेज आंधी 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी, जबकि बाकी जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी रहेगी।
वहीं, बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सीहोर, इंदौर, देवास, उज्जैन, खंडवा, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में ओले गिरे। इसके बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई; नर्मदापुरम में 40 डिग्री, रतलाम में 39.2 डिग्री और मंडला में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में जबलपुर 38.4, भोपाल 37.4, इंदौर 36.5, ग्वालियर 36.1 और उज्जैन 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |